Latest News

नवी मुंबई : उरण क्षेत्र के जे डब्ल्यू पाडेघर स्थित कस्टम गोदाम में आज भीषण आग लगने की घटना सामने आई है। प्राप्त प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, डग कार्गो के दो डग में आग लगने से भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। आग लगने के बाद गोदाम परिसर में एक के बाद एक विस्फोट होने लगे, जिससे आसपास के इलाके में दहशत का माहौल बन गया। घटना की सूचना मिलते ही अग्निशमन दल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने के लिए युद्धस्तर पर प्रयास जारी हैं।

राहत की बात यह है कि इस घटना में किसी भी प्रकार की जनहानि की सूचना नहीं है। हालांकि लगातार हो रहे विस्फोटों के कारण आग बुझाने का काम चुनौतीपूर्ण बना हुआ है। प्रशासन द्वारा स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है और आगे की जानकारी की प्रतीक्षा है।


Weather Forecast

Advertisement

Live Cricket Score

Stock Market | Sensex

Advertisement