Latest News

मुंबई : व्यस्ततम इलाकों में से एक बांद्रा वेस्ट में शुक्रवार को उस वक्त हड़कंप मच गया, जब लकी होटल जंक्शन के पास पीने के पानी की एक मुख्य पाइपलाइन अचानक फट गई. इस बड़े रिसाव के कारण कुछ ही मिनटों में लाखों लीटर शुद्ध पेयजल सड़कों पर बह गया और पूरा इलाका जलमग्न हो गया. पानी का दबाव इतना अधिक था कि सड़कें तालाब में तब्दील हो गईं और यातायात पूरी तरह ठप हो गया. अब नगर निगम ने आसपास के इलाकों में जल आपूर्ति बाधित होने की आशंका है. पाइपलाइन फटने से बांद्रा में आई बाढ़! 

मुंबई के बांद्रा वेस्ट में लकी होटल जंक्शन के पास पीने के पानी की मुख्य पाइपलाइन फटने से सड़कें जलमग्न हो गईं. लाखों लीटर पानी बर्बाद हुआ और दुकानों में पानी घुसने से व्यापारियों को नुकसान हुआ. घटना से इलाके में भारी ट्रैफिक जाम लगा.  

दुकानों में घुसा पानी, व्यापारियों में आक्रोश

पाइपलाइन फटने के बाद बहाव इतना तेज था कि पानी आसपास के रिहायशी इलाकों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में घुस गया. लकी होटल जंक्शन के पास स्थित कई दुकानों और शोरूम में पानी भर जाने से वहां रखा कीमती सामान खराब हो गया है. स्थानीय व्यापारियों ने शिकायत की है कि पानी के अचानक आने से उन्हें संभलने का मौका भी नहीं मिला, जिससे उन्हें आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है. सड़कों पर पानी भरने से पैदल चलने वाले राहगीरों को भी मुश्किलों का सामना करना पड़ा.

ट्रैफिक की रफ्तार पर लगा ब्रेक

बता दें कि बांद्रा वेस्ट का यह हिस्सा हमेशा वाहनों से भरा रहता है. पाइपलाइन फटने और सड़कों पर भारी जलजमाव के कारण एसवी रोड और लकी जंक्शन के आसपास भारी ट्रैफिक जाम लग गया. घंटों तक वाहन रेंगते नजर आए, जिसके कारण दफ्तर जाने वाले और स्थानीय निवासी लंबे समय तक जाम में फंसे रहे. मुंबई पुलिस और ट्रैफिक विभाग के जवानों को यातायात सुचारू करने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी.


Weather Forecast

Advertisement

Live Cricket Score

Stock Market | Sensex

Advertisement