मुंबई से यूपी के लिए चलेंगी 2 स्पेशल ट्रेनें, रूट और टाइमिंग भी हो गई तय
मुंबई : रेलवे प्रशासन मई माह में मुंबई की ओर जाने वाली ट्रेनों में अधिक वेटिंग लिस्ट को देखते हुए दो और स्पेशल ट्रेनें चलाएगा। यह ट्रेनें वाराणसी और सुलतानपुर से लखनऊ होकर एलटीटी तक 20 मई से सप्ताह में एक दिन चलेंगी। उत्तर रेलवे के सीनियर डीसीएम डीसीएम कुलदीप तिवारी ने बताया कि 04212 स्पेशल सुलतानपुर से 20 मई से 15 जुलाई तक प्रत्येक बुधवार को सुबह चार बजे छूटेगी। यह ट्रेन लखनऊ सुबह 6:20 बजे होते हुए गुरुवार को दोपहर 12:20 बजे एलटीटी पहुंचेगी।
14 अप्रैल तक नहीं पूरा होगा आंबेडकर चौक का सुंदरीकरण
वापसी में 04211 स्पेशल एलटीटी से 21 मई से 16 जुलाई तक प्रत्येक गुरुवार को दोपहर 2:35 बजे चलकर शुक्रवार रात 8:50 बजे लखनऊ हाेते हुए सुलतानपुर रात 11 बजे पहुंचेगी।
ट्रेन का ठहराव लखनऊ, कानपुर, उरई, वीरांगना लक्ष्मी बाई झांसी जंक्शन, बीना, रानी कमलापति, इटारसी, खंडवा, भुसावल, पाचोरा, चालीसगांव, नासिक रोड, कल्याण और ठाणे स्टेशनों पर होगा। ट्रेन में एसी थर्ड इकोनोमी की 14 और जनरल श्रेणी की चार बोगियां होंगी।
वहीं, 04226 स्पेशल वाराणसी से 21 मई से नौ जुलाई तक प्रत्येक गुरुवार को रात 1:35 बजे चलकर लखनऊ सुबह 6:20 बजे हेाते हुए एलटीटी शुक्रवार दोपहर 12:20 बजे पहुंचेगी। वापसी में 04225 स्पेशल एलटीटी से 22 मई से 10 जुलाई तक प्रत्येक शुक्रवार को दोपहर 2:35 बजे चलकर अगले दिन लखनऊ रात 8:50 बजे होते हुए वाराणसी रात 2:05 बजे पहुंचेगी।