Latest News

मुंबई : मुंब्रा हादसे के बाद मुंबई की लोकल, बंद दरवाजे के साथ चलने की निर्णयं लिया गया था। उसकी कड़ी में अब इंटिगर्ल कोच फैक्ट्री (आईसीएफ) से 2 रेक मध्य रेलवे में शामिल होने वाले है। यह रेक बंद दरवाजे के साथ नॉन एसी होंगे। हालांकि ख़ास बात यह है कि यह रेक वेस्टिब्यूल ( एसी लोकल की तरह अंदर से इंटर कनेक्टेड) होंगे। यह रेक मध्य रेलवे को मध्य रेलवे को मार्च 2026 तक मिलेगी। अधिकारी ने बताया कि मार्च में इस रेक के आने के बाद, दो रेक का परिक्षण किया जाएगा। जब सभी सुरक्षा मानकों को हरी झंडी मिल जाएगी, तब इसे अप्रैल में यात्रियों के लिए शुरू किया जाएगा। डॉक्यूमेंट में भी इसे अप्रैल में शुरू करने की बात कही गई थी। 

अब तक एसी लोकल में थी वेस्टिब्यूल की व्यवस्था

लोकल वेस्टिब्यूल होने की वजह से यात्री एक कोच से दूसरे कोच में ट्रेन के अंदर ही सुरक्षित तरीके से आ-जा सकते है। यह सुविधा अब तक केवल एसी लोकल ट्रेनों में उपलब्ध थी, लेकिन पहली बार नॉन-एसी लोकल में यह तकनीक लागू की जा रही है। वेस्टिब्यूल सिस्टम से भीड़ का बेहतर प्रबंधन होगा और प्लेटफॉर्म पर चढ़ने-उतरने की प्रक्रिया भी सुचारू होगी।

Weather Forecast

Advertisement

Live Cricket Score

Stock Market | Sensex

Advertisement