Latest News

  टैक्सी और रिक्शा  से सफर करना अब महंगा हो सकता है। क्योंकि मुंबई सहित पुरे एमएमआर रीजन में ऑटो रिक्शा-टैक्सी का किराया एक अक्टूबर से बढ़ सकता है। रिक्शा के किराए में 2 रुपए और टैक्सी के किराए में 3 रुपए की बढ़ोतरी की जाने वाली है। इस प्रकार रिक्शा का किराया 21 रुपए से बढ़कर 23 रुपए और टैक्सी का किराया 25 से बढ़कर 28 रुपए होने वाला है। जबकि प्रति किलोमीटर के दार में भी वृद्धि की गई है। 

मंत्रालय में उद्योग मंत्री उदय सामंत की उपस्थिति में  महाराष्ट्र रिक्शा पंचायत यूनियन के माननीय अध्यक्ष बाबा कांबळे के आदेश पर

 कार्यकारी अध्यक्ष जावेद देउलकर और सभी यूनियन के पदाधिकारियों के साथ हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया। इस दौरान प्रभारी सचिव संजीव जायसवाल, एसटी महामण्डल के शेखर चन्ने, आरटीओ और ट्रैफिक विभाग के अधिकारी मौजूद थे। सूत्रों की मानें तो इस संबंध में जल्द ही संबधित विभाग द्वारा नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा। 

मुंबई में दो अगस्त की आधी रात से सीएनजी और पीएनजी के दामों में बढ़ोतरी हुई थी। साल 2022 में पांचवी दफा मुंबई में कंप्रेस्ड नेचुरल गैस (सीएनजी) और डोमेस्टिक पाइप्ड नेचुरल गैस (पीएनजी) की कीमतों में इजाफा किये जाने और सीएनजी के दाम में बढ़ोतरी के बाद से ऑटो-टैक्सी यूनियन ने भी किराए में बढ़ोतरी की मांग कर रहे थे। मुंबई सहित एमएमआर रीजन में ऑटो रिक्शा यूनियन ने खटुआ समिति की रिपोर्ट का हवाला देते हुए ईंधन की कीमतों में 25 प्रतिशत की बढ़ोतरी के बाद टैक्सी किराए को संशोधित करने की आवश्यकता बताया था। साथ ही किराया बढ़ाने की मांग करते हुए आंदोलन की चेतावनी दी थी। ऑटो रिक्शा यूनियन का कहना था कि हमारी परिचालन लागत 1.31 रुपए प्रति किमी बढ़ गई है। फिलहाल एक रिक्शा का न्यूनतम किराया 21 रुपए है और पहले 1.5 किलोमीटर के बाद मौजूदा किराया 14.20 रुपए प्रति किलोमीटर है। 

महाराष्ट्र ऑटो रिक्शा पंचायत यूनियन के कार्याध्यक्ष जावेद देउलकर ने कहा कि सरकार की तरफ से हुई बैठक में मंत्री उदय सामंत ने यूनियनों की मांग को मान लिया है और अब एक अक्टूबर से रिक्शा किराये में दो रूपए और टैक्सी के किराए में चार रूपए की वृद्धि किया जाएगा।

Weather Forecast

Advertisement

Live Cricket Score

Stock Market | Sensex

Advertisement