Latest News

  ये धमकी किसी और ने नहीं बल्कि उनके कुक ने उन्हें दी थी। जिसे अब पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। फेमस कपल जय भानुशाली और माही विज ने हाल में कुक के खिलाफ FIR करवाई थी। कपल के अनुसार कुक ने उनकी मासूम बेटी को मारने की धमकी दी है। कुक ने हाथ में खंजर लेकर माही और उनकी बेटी को काटने की धमकी दी 

  इस घटना के बाद दोनों बेहद डर गए थे। दोनों ने गुरुवार को कुक के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई। फिलहाल मुंबई पुलिस ने कुक को गिरफ्तार कर लिया है। कुक का नाम संतोष यादव है। आरोपी जुहू में नेहरू नगर का निवासी है। आरोपी को IPC की धारा 509, (महिलाओं के खिलाफ हिंसा), धारा 504, (अशांति फैलाने की कोशिश) और 506 (आपराधिक गतिविधी के लिए दंड) के तहत गिरफ्तार कर लिया है। इस घटना की पुष्टि मुंबई पुलिस प्रवक्ता डीसीपी संजय लाटेकर ने की। माही के कुक ने उन्हें और उनकी दो साल की बेटी को जान से मारने की धमकी दी। माही ने इसे लेकर कई सारे ट्वीट भी किए हैं। जिन्हें बाद में माही ने डिलीट कर दिए थे। फिर माही विज ने एक मीडिया इंटरव्यू में इस बात पर बात की।

माही ने बताया - कुक को रखे हुए हमें बस 3 दिन ही हुए थे और हमें पता चल गया था कि वो घर पर चोरी कर रहा है। मैं जय को इस बारे में बताने का इंतजार करने लगी। जैसे ही जय आया, वो कुक के साथ बिल सेटल करने लग गया लेकिन कुक को पूरे महीने की तनख्वाह चाहिए थी। जब जय ने इसकी वजह पूछी तो उसने कहा- '200 बिहारी लाकर खड़ा कर दूंगा।' बाद में उसने शराब पीकर हमें गाली देना शुरू कर दिया। इसके बाद हम पुलिस के पास गए। माही कहती हैं - मुझे कुछ भी हो जाए उसका डर नहीं है, लेकिन मैं अपनी बेटी के लिए डरी हुई थी।

Weather Forecast

Advertisement

Live Cricket Score

Stock Market | Sensex

Advertisement