Latest News

  संजय रावत ने कहा कि, पहले देखिए, कौन से BJP शासित राज्यों में अजान बंद करवाई गई है, या मस्जिदों से लाउडस्पीकर हटवाए गए हैं। यह महाराष्ट्र है, जहां देश के कानून का ही पालन किया जाता है।

MNS अध्यक्ष राज ठाकरे के बयान पर शिवसेना नेता संजय राउत ने पलटवार करते हुए आज कहा कि, 'राज ठाकरे को निकाय चुनाव के नतीजों के बाद ही उद्धव ठाकरे का ढ़ाई साल का मुख्यमंत्री पद वाले वादे की याद आ रही है। इनकी अकल इतनी देर बाद खुली है। भाजपा और शिवसेना में क्या हुआ है वो हम दोनों देख लेंगे। हमें तीसरे की ज़रूरत नही हैगौरतलब है कि मुंबई के शिवाजी पार्क में हो रही एक रैली को संबोधित करते हुए राज ठाकरे ने कहा था कि, 'मस्जिदों में लाउडस्पीकर इतनी अधिक मात्रा में क्यों बजाया जाता है, समझ नाही आता ? अगर इसे नहीं रोका गया तो मस्जिदों के बाहर हाई वॉल्यूम में हनुमान चालीसा बजाने वाले स्पीकर लगेंगे।'

इसके साथ ही उन्होंने अपने चचेरे भाई और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे पर निशाना साधते हुए कहा था कि, मुख्यमंत्री ने चुनावों के दौरान जिन ताकतों का विरोध किया था, उन्हीं के साथ गठबंधन कर सरकार चला रहे हैं। साथ ही राज ठाकरे ने राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) पर भी हमला किया था। उन्होंने NCP पर गठन के बाद से ही राज्य में जाति आधारित नफरत फैलाने का बड़ा आरोप लगाया।

Weather Forecast

Advertisement

Live Cricket Score

Stock Market | Sensex

Advertisement