Latest News

   खंदौली थाना प्रभारी विपिन कुमार गौतम ने बताया कि शनिवार की रात पुलिस कंट्रोल रूम से सूचना मिली थी कि मुंबई से 25 लाख रुपये की सुपारी से भरा ट्रक लूटने वाले पजेरो गाड़ी सवार दो बदमाशों का मुंबई क्राइम ब्रांच की टीम पीछा कर रही है।

बदमाश यमुना एक्सप्रेसवे से आगरा की ओर आ रहे हैं। इस पर खंदौली पुलिस ने एक्सप्रेसवे पर वाहनों की चेकिंग शुरू कर दी। नोएडा की तरफ से पजेरो कार आगरा की तरफ आती दिखी। पुलिस ने किसी तरह कार को रोक कर दोनों बदमाशों पकड़ लिए।

थाना प्रभारी के मुताबिक, गिरफ्तार किए गए आरोपियों में अनीस खान निवासी थाना एमएचवी कॉलोनी पश्चिम मुंबई और रूपेश सिंह निवासी गोरेगांव । आरोपियों ने बताया कि उन्होंने साथियों के साथ पजेरो कार से मुंबई में 25 लाख रुपये की सुपारी से भरा ट्रक लूटा था।

दोनों कार से हरिद्वार चले गए थे, जिसकी सूचना मुंबई क्राइम ब्रांच की टीम को लग गई थी। वह उनका पीछा कर रही थी। गिरफ्तारी से बचने के लिए बदमाश आगरा आ रहे थे। लूट के मामले में मुंबई के पालघर स्थित थाना पिल्होर में मुकदमा दर्ज है। दोनों बदमाशों को क्राइम ब्रांच की टीम मुंबई लेकर चली गई।

Weather Forecast

Advertisement

Live Cricket Score

Stock Market | Sensex

Advertisement