Latest News

पहली कार्रवाई में एंटी नारकोटिक्स सेल की घाटकोपर यूनिट ने ढाई किलो चरस बरामद करते हुए तीन ड्रग्स पेडलरों को गिरफ्तार किया. पकड़े गए चरस की कीमत 75 लाख रुपए है.

दरअसल घाटकोपर यूनिट के अधिकारियों को अपने गोपनीय सूत्रों से जानकारी मिली कि गोवंडी के बैगनवाड़ी इलाके में एक शख्स ड्रग्स की सप्लाई करने के लिए आने वाला है. इस जानकारी के मिलते ही पुलिस की टीम ने जाल बिछाया और वहां से एक शख्स को 1 किलो से ज्यादा चरस के साथ गिरफ्तार किया. पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ में मिले सुरागों के आधार पर और दो आरोपियों को बड़ी मात्रा में चरस की खेप के साथ गिरफ्तार कर लिया.

   दूसरी कार्रवाई एंटी नारकोटिक्स सेल की वर्ली यूनिट ने धारावी इलाके में की. मुंबई के धारावी 90 फीट रोड पर एक महिला पर्स लेकर जा रही थी, तो पुलिस को संदेह हुआ, जिसके बाद पुलिस ने उसकी तलाशी ली और उसके पास से 26 ग्राम एमडी ड्रग्स बरामद हुआ, जिसकी बाजार में कीमत 2 लाख 60 हजार रुपये है. इसके बाद महिला ड्रग्स पेडलर को गिरफ्तार कर लिया गया

तीसरी कार्रवाई एंटी नारकोटिक्स सेल की बांद्रा यूनिट ने सांताक्रुज इलाके में की. यूनिट के अधिकारी जब सांताक्रुज इलाके में तलाशी अभियान जारी रखे हुए थे, उसी दौरान उन्हें देखकर एक अफ्रीकन व्यक्ति भागने लगा. शक के आधार पर पुलिस की टीम ने उसका पीछा किया और जब उसकी तलाशी ली तो उसके पास से 22.50 लाख रुपये की कीमत का एमडीएमए ड्रग्स और 21.50 लाख रुपए की कीमत का एलएसडी पेपर बरामद हुआ. इस बरामदगी के बाद आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया.

Weather Forecast

Advertisement

Live Cricket Score

Stock Market | Sensex

Advertisement