Latest News

मुंबई, त्योहारों के मौके पर बेस्ट (बीईएसटी) लोगों को ‘बेस्ट’ सेवा देने का पूरा प्रयास करती है। दीपावली, नवरात्रि, होली या अन्य कोई भी त्योहार हो, बेस्ट की तरफ से सुविधा अनुसार बसें बढ़ाई जाती हैं। बेस्ट का यही प्रयास इस बार भाई-दूज के अवसर पर भी देखने को मिल रहा है। बेस्ट ने भाई-दूज पर बहनों के लिए १३६ अतिरिक्त सेवाएं शुरू करने का निर्णय लिया है। इसके पीछे दो कारण हैं। एक तो कोरोना काल में बेस्ट की बसों में भीड़-भाड़ न हो, दूसरा महिलाओं को पुरुषों के बीच धक्का-मुक्की से मुक्ति मिलेगी। मुंबई के तमाम डिपो से रोज कुल ३,२७८ बेस्ट की बसें सेवाओं के लिए सड़क पर उतारी जाती हैं। भाई-दूज के अवसर पर ३,४१४ सेवाएं होंगी। इसमें १३६ अतिरिक्त बसें सिर्फ महिलाओं के लिए विशेष रूप से आरक्षित होंगी।
इस बारे में मनोज वराडे ने कहा कि बेस्ट की कोशिश होती है कि मुंबईकरों को बेहतर यातायात की सुविधा प्रदान करे। लेकिन इस बार कोरोना का संकट अभी खत्म नहीं हुआ है इसलिए बहनों को भीड़ से बचाने के लिए विशेष बसें दौड़ाई जाएंगी। हमने इसके लिए पूरा विवरण जारी किया है। यहां कुल २७ बस डिपो हैं। इन डिपो से १३६ बसें विशेष रूप से महिलाओं के लिए चलाई जाएंगी। सबसे अधिक बसें वडाला डिपो से कुल ९ बसें चलाई जाएंगी। विक्रोली एवं घाटकोपर से कुल ७-७ बसें चलाई जाएंगी।


Weather Forecast

Advertisement

Live Cricket Score

Stock Market | Sensex

Advertisement