18 साल से कम उम्र के बच्चे मुंबई लोकल ट्रेन में कर सकेंगे यात्रा
मुंबई, कोरोना मामलों में धीरे-धीरे गिरावट दर्ज की जा रही है। इसी बीच महाराष्ट्र सरकार ने 18 साल से कम उम्र के बच्चों को मुंबई लोकल ट्रेन से यात्रा करने की अनुमति देने का फैसला किया है। आगामी अगर इस आयु वर्ग के लिए कोई COVID-19 वैक्सीन उपलब्ध हो जाती है, तो ये छूट रियायत वैक्सीन की उपलब्धता के पहले 60 दिनों तक जारी रहेगी। राज्य के मुख्य सचिव सीताराम कुंटे के आदेशानुसार जो भी किसी मेडिकल कारणों की वजह से टीका नहीं लगा पाते हैं, वे लोकल ट्रेन सेवाओं का उपयोग कर सकते हैं। बशर्त उसके पास डॉक्टर द्वारा दिया गया संबंधित प्रमाण पत्र हो।
इससे पहले राज्य सरकार ने 15 अगस्त से स्थानीय लोगों के लिए प्रतिबंधों में छूट देने का निर्णय लिया था। लोगों की लगातार मांग के मद्देनजर महाराष्ट्र सरकार ने घोषणा की थी कि जिन लोगों ने COVID-19 वैक्सीन की दूसरी खुराक लेने के बाद 14 दिन पूरे कर लिए हैं, वो लोग मुंबई लोकल ट्रेनों से यात्रा कर सकते हैं। बता दें कि 22 मार्च, 2020 की मध्यरात्रि को COVID-19 महामारी के बढ़ते मामलों को देखते हुए राज्य में लोकल ट्रेन सेवाएं बंद कर दी गई थी।
गौरतलब है कि 11 अगस्त को महाराष्ट्र में अधिकारियों द्वारा COVID टीकाकरण के सत्यापन के लिए ऑफलाइन प्रक्रिया की शुरुआत हुई थी। यह सुविधा अब तक मुंबई महानगर के 109 स्थानीय रेलवे स्टेशनों पर पूरे सुबह 7 बजे से रात 11 बजे तक उपलब्ध है। COVID-19 टीकाकरण प्रमाणपत्र की वैधता और आवेदक के आईडी प्रूफ की जांच के बाद रेलवे अधिकारी मासिक पास जारी करते हैं। जिसे लोग लोकल ट्रेनों में आसानी से सफर कर पाते हैं। ऑनलाइन आवेदन करके भी रेलवे पास प्राप्त किया जा सकता है।