Latest News

ठाणे : महाराष्ट्र के ठाणे जिले के मुंब्रा में बुधवार को एक क्रीक (नाले) से एक अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद किया गया। नगर निकाय के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। क्षेत्रीय आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ के प्रमुख संतोष कदम ने बताया कि करीब 50 साल के एक व्यक्ति का शव सुबह मुंब्रा क्रीक (नाले) में बहता हुआ मिला, जिसके बाद दमकल सेवा विभाग को तुरंत इसकी सूचना दी गयी।
संतोष कदम के मुताबिक स्थानीय दमकलकर्मियों, पुलिस तथा क्षेत्रीय आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ की एक टीम मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकाला। अधिकारी के मुताबिक शव को पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल में भेज दिया गया है। मुंब्रा पुलिस ने मामला दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।


Weather Forecast

Advertisement

Live Cricket Score

Stock Market | Sensex

Advertisement