ग्रीन मुंबई ड्राइव’ की शुरुआत!
मुंबई, मुंबई को स्वच्छ और हरित वातावरण की जरूरत है। ऑटोकार
इंडिया ने लोगों में जागरूकता पैदा करने के लिए कल महालक्ष्मी में ‘ग्रीन
मुंबई ड्राइव २०२१’ इलेक्ट्रिक कार रैली का आयोजन किया था। पर्यावरण मंत्री
आदित्य ठाकरे ने रैली को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। उन्होंने खुद
इलेक्ट्रिक कार चलाकर रैली में हिस्सा लिया। बता दें कि इलेक्ट्रिक वाहनों
से प्रदूषण कम होता है।
आदित्य ठाकरे ने कहा कि पिछले कुछ वर्षों में
इलेक्ट्रिक वाहनों के क्षेत्र में बहुत बड़ी क्रांति हो रही है। नागरिकों का
रुझान इन वाहनों के उपयोग पर बढ़े हैं। इसके लिए राज्य सरकार ‘ईवी’ नीति के
माध्यम से विभिन्न उपाय कर रही है। प्रदूषण कम करने पर भी जोर दिया जा रहा
है। उन्होंने कहा कि इन वाहनों को सभी शहरों से अच्छी प्रतिसाद मिल रहा है
और चार्जिंग स्टेशनों की संख्या बढ़ाने के प्रयास किए जा रहे हैं।
रैली
का आयोजन महालक्ष्मी रेसकोर्स से संजय गांधी नेशनल पार्क होते हुए विक्रोली
तक किया गया। इसमें टाटा, टेस्ला, वोल्वो, ऑडी, जगुआर, मर्सिडीज, एमजी,
हुंडई जैसी विभिन्न कंपनियों की लगभग ३० कारों ने हिस्सा लिया। रैली को
अदानी इलेक्ट्रिसिटी ने प्रायोजित किया था। इस अवसर पर ऑटोकार के प्रमुख
सोराबजी, अदानी ग्रुप के जी. अदानी और विभिन्न कंपनियों के प्रतिनिधि
उपस्थित थे।