Latest News

नई दिल्ली : किंग्स इलेवन पंजाब (KXIP) के खिलाफ मिली हार के बाद मुंबई इंडियंस (MI) के कप्तान रोहित शर्मा को एक और झटका लगा है। पंजाब के खिलाफ मुंबई की टीम ने तय समय पर 20 ओवर पूरे नहीं कर सकी थी। इस वजह से कप्तान रोहित पर स्लो ओवर रेट के कारण 12 लाख रुपये जुर्माना लगा है। रोहित पर यह जुर्माना आईपीएल गवर्निंग काउंसिल ने लगाया है। इंडियन प्रीमियर लीग ऑफिशल की ओर से जारी प्रेस रिलीज के अनुसार, 'इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) की आचार संहिता के तहत स्लो ओवर रेट के अपराध के चलते उनकी टीम का इस सीजन में यह पहला अपराध था। इस वजह से कप्तान शर्मा पर IPL के कोड ऑफ कंडक्ट के तहत 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया जाता है।'


Weather Forecast

Advertisement

Live Cricket Score

Stock Market | Sensex

Advertisement