Latest News

पालघर : जिले के तुलिंज पुलिस स्टेशन क्षेत्र के बिलालपाडा इलाके में रविवार सुबह एक खुले गटर में गिरने से चार साल का बच्चा बह गया। स्थानीय लोगों के साथ पुलिस की दो टीमें बच्चे की खोजबीन कर रही है। जानकारी के अनुसार शनिवार रात को हुई मूसलाधार बारिश से वसई विरार के नाले, नदी व तालाब उफान पर हैं। रविवार की सुबह बिलालपाडा स्थित एक चॉल में रहने वाला अनमोल रामेश्वर सिंह (4) घर के बाहर खेल रहा था। इस दौरान वह अचानक घर के बाहर खुले गटर में गिर गया। पानी के तेज बहाव में वह बह गया। परिजनों की शिकायत पर मौके पर पहुंची पुलिस, फायर ब्रिगेड व स्थानीय लोगों ने बच्चे की खोजबीन शुरू की। लेकिन कहीं भी उसका पता नहीं चला। खबर लिखे जाने तक पुलिस बच्चे को खोजने में जुटी थी।


Weather Forecast

Advertisement

Live Cricket Score

Stock Market | Sensex

Advertisement