Latest News

नई मुंबई, पेट्रोल, डीजल और गैस सिलेंडर की बढ़ती कीमतों के खिलाफ नई मुंबई में कांग्रेस ने साइकल मोर्चे का आयोजन किया। यह मोर्चा नई मुंबई मनपा कार्यालय से लेकर कोकण भवन तक गया। कांग्रेस नेताओं ने कोकण आयुक्त को ज्ञापन सौंपकर र्इंधन की बढ़ती कीमतों के खिलाफ विरोध दर्ज कराया। इस अवसर पर महाराष्ट्र की शिक्षा मंत्री वर्षा गायकवाड़ ने कहा कि र्इंधन की बढ़ती कीमतों से लोग परेशान हैं और केंद्र सरकार राहत देने को भी तैयार नहीं है। सरकार ने एक्साइज ड्यूटी बढ़ा दी है, जिसके चलते कीमतें लगातार बढ़ रही हैं।


Weather Forecast

Advertisement

Live Cricket Score

Stock Market | Sensex

Advertisement