Latest News

फिल्म ''हम आपके हैं कौन'' में सलमान खान की भाभी के रोल में दिखीं रेणुका शहाणे अपने बेबाक बयानों के लिए जानी जाती हैं. एक्ट्रेस एक बार फिर से चर्चा में हैं. दरअसल, रेणुका शहाणे को एक्ट्रेस सुचित्रा कृष्णमूर्ति की बात बुरी लगी. रेणुका ने कई ट्वीट के जरिए सुचित्रा की क्लास लगाई. ये विवाद सुचित्रा के एक ट्विटर पोस्ट से तब शुरू हुआ, जब सुचित्रा ने अपराधियों और सेक्स वर्करों की आपस में तुलना कर दी. 

सुचित्रा ने ट्वीट कर लिखा था, "अम्मा हमेशा कहती थी कि पैसा सब कुछ नहीं है. अपराधियों व सेक्स वर्करों के पास पैसा होता है. पैसा मायने नहीं रखता, लेकिन करेक्टर और ईमानदारी मायने रखती है. मैं आज उनके शब्दों का सही अर्थ समझी हूं. इससे पहले कभी मुझे मिडिल क्लास के मूल्यों पर इतना गर्व महसूस नहीं हुआ." सुचित्रा के ट्वीट का जवाब देते हुए रेणुका शहाणे ने कई ट्वीट्स करते हुए लिखा, "सुचित्रा आपकी अम्मा के प्रति कोई अनादर नहीं है. लेकिन महिला के तौर पर हमें उस अन्याय को सुधारने की कोशिश करनी चाहिए, जिसे हमारी परंपराओं ने सेक्स वर्करों पर लागू किया है. हम सेक्स वर्करों को भला-बुरा कहते हैं, मगर हमें अपराधियों और वेश्याओं को एक बराबर नहीं आंकना चाहिए."

दूसरे ट्वीट में रेणुका ने लिखा- ''सेक्स वर्करों वो बेचती हैं जो उनके पास होता है. लेकिन अपराधी दूसरों से छीनते हैं. वेश्याओं को बचपन में ही कम उम्र में इस काम में मजबूरन भी धकेला जाता है. क्या कोई इतनी कम उम्र में ना कह सकता है?''

रेणुका ने कहा- ''वेश्याओं का कम उम्र में ही रेप, शोषण किया जाता है, उन्हें ड्रग्स दिया जाता है. हमारी सोसायटी में वेश्याओं का सम्मान नहीं किया जाता है. लेकिन कई अपराधी सम्मानित पॉजिशन पर हैं. कई संसद में तो कई दूसरी बड़ी इंडस्ट्री में. कई बार ऐसा होता है कि इन वेश्याओं की वजह से ही हमारे बच्चे सेक्सुअल प्रीडेटरों से सुरक्षित रहते हैं.''  हालांकि इन ट्वीट्स में रेणुका द्वारा उठाए गए मुद्दे पर अंत में सुचित्रा कृष्णमूर्ति ने भी सहमति जताई.


Weather Forecast

Advertisement

Live Cricket Score

Stock Market | Sensex

Advertisement