Latest News

मुंबई : कोरोना की दूसरी लहर का प्रकोप मुंबई में पूरी तरह खत्म नहीं हुआ है। साथ ही कोरोना की तीसरी लहर की आशंका भी जताई जा रही है। मुंबई में 500 से कम मरीजों की संख्या आने एवं टास्क फोर्स की राय लेने के बाद ही आम नागरिकों को लेकल में यात्रा की छूट दी जाएगी। इस तरह की जानकारी राज्य के पर्यावरण मंत्री आदित्य  ठाकरे ने मनपा मुख्यालय में शिवसेना के नए कार्यालय का  उद्घाटन के दौरान कही। उन्होंने कहा कि हमें मुंबई के लोगों की जान की अधिक चिंता है। आदित्य ठाकरे ने कहा कि हमारा पहला कर्तव्य नागरिकों के जीवन को बचाना है। चाहे लोकल शुरू करने का निर्णय हो या प्रतिबंधों को कम करने का निर्णय हो, इसे टास्क फोर्स की सलाह के अनुसार लिया जाएगा। कांदिवली में नकली टीकाकरण की घटना सामने आने के बाद आदित्य ठाकरे ने कहा कि मैं टीकाकरण पर टिप्पणी नहीं करूंगा क्योंकि अभी जांच चल रही है। जो भी होगा वह सच सामने आयेगा। 


Weather Forecast

Advertisement

Live Cricket Score

Stock Market | Sensex

Advertisement