Latest News

मुंबई, अगर राज्य सरकार 5 जुलाई को राज्य विधानसभा के मानसून सत्र से पहले मराठा आरक्षण पर फैसला नहीं लेती है तो हम यह अधिवेशन बिलकुन नहीं होने देंगे। ऐसी जोरदार चेतावनी भाजपा उपाध्यक्ष और विधायक प्रसाद लाड ने आज महाराष्ट्र के आघाडी सरकार को दी। छत्रपति संभाजी राजे के नेतृत्व में राजश्री छत्रपति शाहू महाराज की समाधि स्थान पर चल रहा मराठा आरक्षण के आंदोलन को भारतीय जनता पार्टी ने सशर्त समर्थन किया है। लेकिन मराठा समाज का एक कार्यकर्ता और विधायक होने के नाते मेरा भी इस आंदोलन को सशर्त समर्थन है। राज्य सरकार से आरक्षण के बार में तत्काल निर्णय लेने की अपील श्री लाड ने की है। अगर सरकार ने अभी अपनी आंखें नहीं खोली तो मराठा समुदाय आग बबूला हो जाएगा और राज्य सरकार को इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा। राज्य सरकार को तुरंत निर्णय लेना चाहिए। अगर सरकार ने 5 जुलाई को विधानसभा सत्र से पहले मराठा समुदाय के आरक्षण पर तत्काल निर्णय नहीं लिया तो हम सम्मेलन को चलने नहीं देंगे, ऐसी उन्होंने चेतावनी दी। मराठा समुदाय के न्याय, कल्याण और आरक्षण के लिए, हम एक पूरे समाज के रूप में इस सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतरने के लिए बिलकुल भी नही डरेंगे। अब ये मूक प्रदर्शन हैं। .


Weather Forecast

Advertisement

Live Cricket Score

Stock Market | Sensex

Advertisement