Latest News

    मुंबई में एक महिला पुलिसकर्मी से बलात्कार (Rape) का मामला सामने आया है. पीड़िता मेघवाड़ी पुलिस स्टेशन में बतौर असिस्टेंट पुलिस इंस्पेक्टर तैनात है. इस संबंध में तीन लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की गई है. पुलिस विभाग द्वारा जारी एक बयान में कहा गया है कि मुख्य आरोपी ने शादी के बहाने महिला पुलिसकर्मी के साथ बलात्कार किया और ब्लैकमेल (Blackmail) करने के लिए घटना का वीडियो भी बना लिया. 

   मुंबई पुलिस (Mumbai Police) ने बताया कि मुख्य आरोपी औरंगाबाद का रहने वाला है. वह एक सोशल नेटवर्किंग साइट के जरिए महिला पुलिसकर्मी के संपर्क में आया और उनके बीच संबंध बन गए. पुलिस के अनुसार, महिला पुलिसकर्मी की शिकायत पर 11 जून को मुंबई के मेघवाड़ी पुलिस स्टेशन में भारतीय दंड संहिता (IPC) और आईटी अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत FIR दर्ज की गई है.यह सब मामला पवई इलाके का है इसलिए पुलिस ने कहा कि जीरो एफआईआर के तहत मामला पवई थाने में स्थानांतरित कर दिया गया है. हालांकि, इस मामले में अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है.


Weather Forecast

Advertisement

Live Cricket Score

Stock Market | Sensex

Advertisement