Latest News

मुंबई : मुंबई पुलिस की एंटी नार्कोटिक्स सेल (एएनसी) ने 1.02 किलोग्राम हेरोइन के साथ महिला तस्कर को गिरफ्तार किया है। बरामद हेरोइन की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में 3.08 करोड़ आंकी गई है। एएनसी ने महिला तस्कर सरस्वती परमा नायडू (50) को शुक्रवार को विशेष कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने उसको 8 जून तक पुलिस हिरासत में भेज दिया है।  एएनसी के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक दत्ता नलावड़े ने बताया कि आरोपित महिला तस्कर के बारे में अग्रिम जानकारी मिली थी। इसी के आधार पर एएनसी की टीम महिला की निगरानी कर रही थी।

महिला के पास ड्रग होने की पक्की जानकारी के आधार पर उसके घर पर छापा मार कर एक किलोग्राम से अधिक हेरोइन बरामद की गई। इतनी बड़ी मात्रा में ड्रग की बरामदगी की यह पहली घटना है। आरोपित महिला मुंबई के विभिन्न इलाकों में सक्रिय ड्रग पेडलरों को ड्रग सप्लाई करती थी। इस मामले की गहन छानबीन जारी है।

Weather Forecast

Advertisement

Live Cricket Score

Stock Market | Sensex

Advertisement