Latest News

ठाणे, केंद्रीय स्वास्थ्य विभाग ने महाराष्ट्र में वैक्सीन की बर्बादी होने का बेबुनियाद आरोप लगाते हुए महाराष्ट्र को बदनाम करने का प्रयास किया था। इसके साथ ही वैक्सीन की आपूर्ति में भी केंद्र सरकार भेदभाव कर रही है। इन सभी प्रयत्नों के बीच कम टीके में भी ठाणे मनपा ने बेहतरीन प्रदर्शन करके दिखाया है। ठाणे मनपा ने कम खुराक में भी ज्यादा लोगों का टीकाकरण कर एक नई मिसाल कायम की है। कोरोना टीकाकरण के लिए सरकार द्वारा प्रदान की गई कोविशील्ड और को-वैक्सीन की कुल ३,४१,९५० खुराक के जरिए ठाणे मनपा ने ३,५०,५२८ लाभार्थियों को टीके लगाए हैं। कम वैक्सीन का इस्तेमाल कर अधिक लोगों को टीका लगाकर मनपा ने वैक्सीन खराब न होने का रिकॉर्ड बनाया है। मनपा के स्वास्थ्य विभाग की सावधानीपूर्वक योजना के कारण यह राज्य में सबसे कम कोरोना टीका खराब करनेवाली पहली महानगरपालिका बन गई है।

बता दें कि सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुसार मनपा की ओर से ५५ टीकाकरण केंद्रों के माध्यम से बड़े पैमाने पर टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है। सभी टीकाकरण केंद्रों पर लाभार्थियों को कोविशील्ड और कोवैक्सीन का टीका अनुशासित तरीके से दिया जा रहा है। मनपा स्वास्थ्य विभाग को १६ जनवरी २०२१ से २० मई २०२१ तक कुल ३,४१,९५० खुराक उपलब्ध कराई गई।

इन उपलब्ध खुराकों का पूरा उपयोग कर कुल ३,५०,५२८ लाभार्थियों को खुराक दी गई हैं। ठाणे मनपा उपायुक्त संदीप मालवी ने इसकी पुष्टि की है।

टीके का ब्यौरा

ठाणे मनपा के टीकाकरण केंद्रों पर अब तक २३,४३३ स्वास्थ्यकर्मियों को पहला डोज जबकि १५,४२७ श्रमिकों को दूसरा डोज दिया गया है। प्रâंटलाइन स्टाफ में से २४,१०४ लाभार्थियों को पहली खुराक और १२,७१९ लाभार्थियों को दूसरी खुराक दी गई है। ६० वर्ष से ऊपर के कुल १,०७,८३४ लाभार्थियों को पहली खुराक दी गई है और ४७,३९७ लाभार्थियों को दूसरी खुराक दी गई है, साथ ही १८ से ४४ वर्ष के आयु वर्ग के ९,९११ लाभार्थियों को पहली खुराक दी गई है।


Weather Forecast

Advertisement

Live Cricket Score

Stock Market | Sensex

Advertisement