महाराष्ट्र : उत्तर प्रदेश महासभा का गठन करेगी समाजवादी पार्टी - अबू आसिम आज़मी
मुंबई : सपा प्रदेशाधय्क्ष अबू आसिम आज़मी ने कहा की समाजवादी पार्टी महाराष्ट्र में उत्तर प्रदेश महासभा का गठन करेंगी और ७५ ज़िलों की सभाएं आयोजित करेगी। रविवार को गोवंडी स्थित ग्रैंड बैंक्वेट हॉल में उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिला के मुंबई में रहने वाले निवासियों का सम्मेलन समाजवादी पार्टी मुंबई की तरफ से आयोजित किया गया था। इस सम्मेलन में सपा प्रदेश अध्यक्ष अबू आसीम आज़मी ने कहा कि मुंबई और महाराष्ट्र में रह रहे उत्तर प्रदेश के ७५ ज़िलों के लोगों को वह एक साथ जोड़ेंगे। अबू आज़मी ने कहा कि वे सभी ज़िलों के सम्मेलन आयोजित करेंगे और उत्तर प्रदेश महासभा का गठन महाराष्ट्र में करेंगे - जिसकी शुरुवात उन्होंने अपने जिला आजमगढ़ से कर चुके है। इस सभा में वक्त - सपा आमदार रईस शेख़, वरिष्ठ पत्रकार सईद हामिद, मिराज सिद्दीकी सपा प्रमुख महासचिव, मौलाना क़ासमी आदि पदाधिकारी मौजूद थे। महाराष्ट्र में रह रहे उत्तर प्रदेश के सभी निवासियों की समस्याओं का निवारण करने और सरकार की तरफ से उनकी तकलीफों का हल निकालने की समाजवादी पार्टी पूरा प्रयास करेगी। इसी के साथ सपा प्रदेश अबू आसीम आज़मी ने कहा है कि जो लोग इस मुहीम से जुड़ेंगे वह समाजवादी पार्टी को सिर्फ मुंबई और महाराष्ट्र में ही नहीं बल्कि उत्तर प्रदेश में भी मज़बूती देंगे जिसका असर मुंबई के आगामी महानगर पालिका चुनाव और उत्तर प्रदेश के विधान सभा चुनाव में दिखाई देगा। इस सम्मलेन में अबू आज़मी ने आजमगढ़ के लोगों से अपील की कि वे मुंबई में पार्टी को मज़बूत तो करें ही साथ ही अपने गांव उत्तर प्रदेश में भाजपा सरकार की नीतियों का पर्दाफाश करें।