Latest News

मुंबई :  महाराष्ट्र में क्लास 1 से 4 के लिए स्कूल कब खोले जाएंगे? राज्य सरकार ने इस बारे में जानकारी दी है। देश में कोरोना वायरस महामारी से सबसे ज्यादा प्रभावित राज्य महाराष्ट्र  में कक्षा 5वीं से लेकर 12वीं तक के लिए स्कूल खुल चुके हैं। महाराष्ट्र सरकार  से अनुमति मिलने के बाद 23 नवंबर 2020 को क्लास 9 से 12 तक के लिए स्कूल खोले गए थे। अब 27 जनवरी 2021 से क्लास 5 से 8 तक के लिए भी स्कूल खोल दिए गए हैं। अब बारी है क्लास 1 से 4 तक की। जानें इस बारे में राज्य सरकार का क्या कहना है।

महाराष्ट्र स्कूली शिक्षा मंत्री वर्षा गायकवाड़ ने इस बारे में जानकारी दी है। गणतंत्र दिवस 2021 के अवसर पर वर्षा गायकवाड़ ने कहा कि '5वीं से 8वीं कक्षा तक के लिए स्कूल खुलने से पहले लगभग सभी शिक्षकों का कोविड टेस्ट कराया जा चुका है। स्कूलों को सैनिटाइज भी किया गया है।'

शिक्षा मंत्री ने कहा कि 'सभी पैरेंट्स से अपील की गई है कि वे अपने बच्चों को मास्क पहनाकर और घर से ही खाना व पानी देकर स्कूल भेजें। क्लास 5 से 8 तक स्कूलों के सफल संचालन के आधार पर ही सरकार क्लास 1 से 4 तक के लिए स्कूल खोलने का निर्णय लेगी। अगर 5वीं से 8वीं तक की ऑफलाइन कक्षाएं बिना किसी बाधा के होती हैं, तो जल्द ही पहली से चौथी कक्षा तक के लिए भी स्कूल खोले जाएंगे। महाराष्ट्र शिक्षा विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि 'फिलहाल क्लासेस में पहला फोकस साइंस, मैथ्स, इंग्लिश जैसे विषयों पर रहेगा। यानी स्टूडेंट्स को कम समय के लिए और कम किताबें लेकर ही स्कूल जाना होगा।


Weather Forecast

Advertisement

Live Cricket Score

Stock Market | Sensex

Advertisement