Latest News

मुंबई, मुंबई क्राइम ब्रांच की यूनिट -7 ने एक हाई प्रोफाइल सेक्स रैकेट का पर्दाफाश किया है जिसमें मॉडल्स के साथ-साथ फिल्मी कलाकार भी शामिल हैं। पुलिस ने इस मामले में एक महिला दलाल को भी गिरफ्तार किया है.क्राइम ब्रांच के डीसीपी अकबर पठान ने बताया कि उनकी टीम को एक जानकारी मिली थी कि मुंबई के ईस्टर्न सबर्ब में एक सेक्स रैकेट एक्टिव है। रैकेट में मॉडल्स और अभिनेत्रियों का सौदा होता है। इसके बाद पुलिस ने बोगस ग्राहक बनकर महिला दलाल से संपर्क किया।

पुलिस उसे रंगे हाथ गिरफ्तार करना चाहती थी, इस वजह से उससे फिल्मी जगत की कलाकार या मॉडल की डिमांड की गयी। पहले तो महिला ने उसे इसके बारे में कुछ न पता होने का नाटक किया फिर कुछ दिनों बाद जब उसे उस ग्राहक पर विश्वास हुआ तो उसने पैसों की बात करना शुरू कर दिया। महिला ने एक रात के लिए 55 हजार रुपये की मांग की थी। उसका कहना था कि उसके संपर्क में कई मॉडल और फिल्मी कलाकार हैं।

पूरी डील होने के बाद महिला ने बोगस ग्राहक को तीन महिला दिखाने का वादा किया जिसमें से उसे किसी एक को चुनना था। दलाल महिला ने फिर घाटकोपर का एक होटल बुक किया जहां पर वो तीन महिलाओं के साथ आयी। इन तीन महिलाओं में एक तो भोजपुरी फिल्मों की मशहूर कलाकार है, जिसमें टीवी सीरियल्स में भी काम किया है और दो मॉडल्स हैं। जब होटल के कमरे में महिला लड़कियां दिखा रही थी, उसी समय क्राइम ब्रांच की एक टीम ने वहां पहुंच कर रेड कर दिया और तीनों महिलाओं को रेस्क्यू किया। पुलिस ने दलाल महिला को गिरफ्तार किया है। लेकिन इस पूरे रैकेट का मास्टरमाइंड अब भी फरार बताया जा रहा है, जिसकी तलाश क्राइम ब्रांच के अधिकारी कर रहे हैं। गिरफ्तार महिला ने पूछताछ के दौरान पुलिस को बताया कि वे लोग इन महिलाओं से 30 प्रतिशत कमीशन लेते थे।

Weather Forecast

Advertisement

Live Cricket Score

Stock Market | Sensex

Advertisement