Latest News

ठाणे : मुंबई-नाशिक महमार्ग पर मानकोली ब्रिज पर शनिवार के दिन तेज वाहन की टक्कर से कलवा निवासी पुलिस हवलदार सतीश चौहान की मौत हो गयी। नारपोली पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है। बता दें कि सतीश चौहान (31) अपने परिवार के साथ कलवा के खारेगांव इलाके में रह रहे थे। वह भिवंडी तालुका पुलिस स्टेशन में पुलिस कांस्टेबल के पद पर तैनात थे। शनिवार को लगभग 11.30 बजे पुलिस स्टेशन में अपना काम पूरा करने के बाद सतीश दोपहिया वाहन से वापस घर आ रहे थे। जैसे ही उनका दोपहिया वाहन मनकोली पुल के पास पहुंचा, तेज रफ्तार वाहन ने उनकी दोपहिया वाहन को टक्कर मार दी। सतीश को सिर में गंभीर चोटें आयी और उनकी मौके पर ही मौत हो गयी। नारपोली पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है और पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।

Weather Forecast

Advertisement

Live Cricket Score

Stock Market | Sensex

Advertisement