Latest News

अहमदाबाद में 57 घंटे का कर्फ्यू, तेजी से बढ़ रहे मामले

नई दिल्ली : दीवाली के बाद दिल्ली और महाराष्ट्र समेत देश के कई राज्यों में कोरोना वायरस (COVID-19) के मामले तेजी से बढ़ने लगे हैं। ऐसे में यहां एक बार फिर पाबंदियां लागू हो सकती हैं। कोरोना के बढ़ते मामलों के  कारण गुजरात की राजधानी अहमदाबाद में शुक्रवार से सोमवार सुबह तक 57 घंटे के लिए कर्फ्यू लगा दिया गया है। वहीं मध्य प्रदेश के गृह मंत्री ने भी बढ़ते मामलों के कारण लॉकडाउन लागू करने के संकेत दिए हैं। बता देंं कि देश में पिछले 24 घंटे के दौरान कोरोना के 45 हजार से ज्यादा मामले सामने आए हैं। 

दिल्ली में गुरुवार को कोरोना के साढ़े सात हजार से ज्यादा मामले सामने आए और लगभग 90 लोगों की मौत हो गई। एक महीने पहले कि स्थिति की बात करें तो प्रतिदिन लगभग एक हजार मामले सामने आ रहे थे और मरने वालों की संख्या 30 के करीब थी। कोरोना के मामलों में आई इस उछाल को लेकर दिल्ली सरकार से लेकर केंद्र सरकार तक चिंतित है। केंद्र ने इसे लेकर 10 समितियों का गठन किया है। केजरीवाल सरकार ने कड़े कदम उठाए हैं। शादी समारोह में केवल 50 लोगों के शामिल होने की अनुमति दी गई है। मास्क न लगाने पर जुर्माना 500 से बढ़ाकर दो हजार कर दिया गया है। दिल्ली सरकार ने बड़े बजारों को बंद करने का भी केंद्र सरकार को प्रस्ताव भेजा था। ऐसे में अगर स्थिति नहीं सुधरती है तो लॉकडाउन एक मात्र विकल्प बचता है। हालांकि, दिल्ली सरकार ने साफ कर दिया है कि लॉकडाउन लागू करने का अभी कोई विचार नहीं है। 

महाराष्ट्र में  गुरुवार को कोरोना के 5500 से ज्यादा मामले सामने आए और 154 लोगों की मौत हो गई। मुंबई में इस दौरान पिछले एक हफ्ते में सबसे ज्यादा 924 नए मामले सामने आए। अप्रैल के बाद 16 नवंबर को सबसे कम 409 मामले सामने आए थे। इसके बाद मामले एक बार फिर बढ़ने लगे। 17 नवंबर को 541 मामले सामने आने के बाद अगले दिन 871 मामले सामने आ गए। ऐसे में बीएमसी के सभी स्कूलों को 31 दिसंबर तक बंद रखने का फैसला लिया गया है। ये स्कूल 23 नवंबर को खुलने थे। मुंबई की मेयर किशोरी पेडनेकर ने इसकी जानकारी दी है। 


Weather Forecast

Advertisement

Live Cricket Score

Stock Market | Sensex

Advertisement