Latest News

ठाणे : मनपा के अनुसार, एमआईडीसी की तरफ से बारवी जलशुद्धीकरण केंद्र के जांभूल स्थित हाई वोल्टेज वाले उपकेंद्र में लगे बिजली के फीडर की मरम्मत और रख-रखाव का काम किया जाना है। इसके चलते बिजली आपूर्ति बंद रहेगी, परिणामस्वरूप उसका असर पानी आपूर्ति पर पड़ेगा। शुक्रवार सुबह 8 से रात 8 बजे तक बजे 12 घंटे कलवा, मुंब्रा तथा दिवा प्रभाग समिति परिसर के अलावा वागले इस्टेट, लोकमान्य-सावरकरनगर प्रभाग समिति के अंतर्गत (रूपादेवीपाडा, केणी नगर, नेहरू नगर, किसननगर, नं.2, वागले फायर ब्रिगेड), माजीवाडा-मानपाडा प्रभाग समिति के अंतर्गत (कोलशेत गांव, बालकूम) और वर्तकनगर प्रभाग समिति के अंतर्गत नलपाडा इत्यादि परिसरों में जलापूर्ति बंद रहेगी। इसके साथ ही आगे एक से दो दिन तक कम दबाव से पानी की आपूर्ति होगी। मनपा की तरफ से लोगों से पानी का उचित उपयोग करने के साथ ही भंडारण करने का आवाहन किया गया है।


Weather Forecast

Advertisement

Live Cricket Score

Stock Market | Sensex

Advertisement