मुंबई नहीं सूरत की साडिय़ां महिलाओं की बनी पहली पसंद
मुंबई : हर त्योहार व शादियों के लिए महिलाओं की पहली पसंद साड़ी होती है। इस बार कोरोना के चलते लोगों का कुछ बजट गड़बड़ाया है। ऐसे में बाजार को देखते हुए गुजरात के सूरत में साड़ी बनाने वाली कंपनियों ने भी विशेष ध्यान दिया। कम रेंज में अच्छी वैरायटी देने की उनकी कोशिश सार्थक हुई। साड़ी कारोबारियों के मुताबिक इस बार बनारस की साडिय़ों को भी महिलाओं ने कम तरजीह दी है।
बरेली होलसेल कपड़ा कमेटी के अध्यक्ष अनुपम कपूर ने बताया कि बरेली से मंडल के साथ ही उत्तराखंड व मुरादाबाद, रामपुर के साथ ही लखीमपुर खिरी व फर्रूखाबाद तक से व्यापारी साड़ी व सूट की थोक खरीद करने आते हैं। इसके पीछे कारण जहां कम रेंज में एक ही छत के नीचे सूरत की सभी बड़ी कंपनियों का माल मिलना है। कोविड काल के बाद अक्टूबर से व्यापार ने कुछ रफ्तार पकड़ी है। इस बार सबसे अधिक डिमांड टॉप डायट की वैरायटी व विङ्क्षवग पैटर्न की साड़ी के साथ लड़कियों का विङ्क्षवग लांचा भी बहुत मन भाया है। जिनकी अच्छी बिक्री हुई है। अच्छे दाम व नई वैरायटी होने के चलते सूरत की साडिय़ां ही लोगों को पसंद आयी है। जबकि कोलकाता व बनारस के साथ ही मुंबई की साडिय़ों को इस बार लोगों ने कम पसंद किया है।
सूरत की कई कंपनियों ने कोरोना से बचावे के लिए साड़ी के मैच का ही मास्क भी इस बार डिब्बों में लगाकर भेजा है। जबकि कुछ कंपनियों ने मास्क के साथ ही उसी से मैङ्क्षचग का पर्स व गले की ज्वैलरी भी लगाई है। जिससे कि महिलाओं को एक नजर में ही साड़ी पसंद आ सके।