Latest News

पालघर : जव्हार के एक सरकारी अस्पताल से 12 अक्टूबर को एक महिला लापता हो गई थी। जुड़वां बच्चों को जन्म देने के बाद लापता हुई इस महिला की लाश 18 दिन के बाद पुलिस ने एक जंगल से बरामद कर लिया है। शुक्रवार को एक पेड़ से शव लटकता दिखाई दिया, जिसके बाद पुलिस को सूचित किया गया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। जानकारी के अनुसार, कासा स्थित विवलवेढे, महालक्ष्मी गांव निवासी जयश्री बारक्या पवार (26) ने 10 अक्टूबर को कासा के उप जिला रुग्णालय में जुड़वां बच्चों को जन्म दिया था। अस्पताल में समुचित सुविधा न होने पर डॉक्टरों ने जयश्री के पति को जव्हार के उप जिला रुग्णालय में ले जाने के लिए कहा। 12 अक्टूबर की दोपहर दोनों बच्चों को जव्हार स्थित पतंगशाह उप जिला रुग्णालय में भर्ती किया गया। पवार दंपति रात दस बजे तक अस्पताल में ही थे। महिला का पति बारक्या पवार दुकान से पानी लेकर जब वापस लौटा तो उसकी पत्नी लापता मिली।


Weather Forecast

Advertisement

Live Cricket Score

Stock Market | Sensex

Advertisement