BJP की स्टार प्रचारक कंगना?
मुंबई : शिवसेना ने भारतीय जनता पार्टी पर आरोप लगाया है कि बिहार विधानसभा चुनाव (Bihar assembly election) के चलते पार्टी सुशांत सिंह राजपूत की मौत मामले को मुद्दा बना रही है। चुनाव में मुद्दे को भुनाने के लिए कंगना रनौत को सपॉर्ट किया जा रहा है। वहीं इस मामले में महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा है कि उन लोगों को चुनाव में प्रचार के लिए किसी स्टार की जरूरत नहीं है। उनके पास सुपरस्टार नरेंद्र मोदी हैं।
बिहार चुनाव में कंगना से प्रचार कराने और चुनाव में फायदे के लिए कंगना को सपॉर्ट करने की बात को बीजेपी ने नकारा है। देवेंद्र फडणवीस ने पत्रकारों से बात करते हुए शिवसेना को जवाब दिया है।
देवेंद्र फडणवीस ने कहा, 'हमें किसी स्टार की जरूरत नहीं है। भारतीय जनता पार्टी के सबसे बड़े स्टार और देश के सुपरस्टार नरेंद्र मोदी जी हमारे साथ हैं। उनका कैंपेन ही हमारे लिए बहुत है। उनके भरोसे ही हम देश में जीते हैं और सब जगह जीतेंगे।
आपको बता दें कि देवेंद्र फडणवीस बिहार चुनाव प्रभारी हैं। कुछ पत्रकारों ने उसने पूछा था कि कंगना रनौत आगामी बिहार विधानसभा चुनाव में उनकी पार्टी से स्टार प्रचारकों में से एक होंगी। उन्होंने इन अटकलों को सिरे से खारिज किया।