मुंबई : कंगना ने कहा बाबर... संजय राउत ने दिया जवाब
मुंबई : कंगना रनौत और शिवसेना के बीच चल रही विवाद में एक बार फिर से कंगना को निशाने पर लिया गया है। कंगना के दफ्तर गिराने पर ऐक्ट्रेस ने ट्वीट करके बीएमसी की टीम को बाबर लिखा था। इस पर पलटवार करते हुए पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय राउत ने कहा है, बाबरी गिराने वाले हम ही, हमें क्या कहते हो? इसके अलावा, उन्होंने कहा है कि अगर कंगना माफी मांग लेती हैं तो कोई विवाद नहीं रह जाएगा। संजय राउत ने कहा है कि बाबरी तोड़ने वाले हम ही हैं, तुम हमें क्या सिखाते हो। हालांकि संजय ने अपने इस कटाक्ष में कंगना रनौत का नाम नहीं लिखा है। उन्होंने इशारों-इशारों में कंगना के बाबर वाली ट्वीट का जवाब दिया है।
शिवसेना नेता ने कहा कि मनपा (बीएमसी) ने जो कार्रवाई की है वह उनकी है। बीएमसी ने इसी समय यह ऐक्शन क्यों लिया, इसका जवाब बीएमसी के आयुक्त ही दे सकते हैं। उनसे ही सवाल किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि कोई भी नियमों का उल्लंघन करता है तो उस पर कार्रवाई की जाती है।कंगना के 48Cr के ऑफिस का BMC ने किया ये हाल, 'क्वीन' बोलीं- मुंबई पाकिस्तान और ये बाबर की सेना संजय राउत ने कहा कि बदले की भावना से कोई कार्रवाई नहीं की गई है। वह (कंगना रनौत) एक कलाकार हैं और मुंबई में रहती हैं। उन्होंने मुंबई और महाराष्ट्र के लिए जो भाषा प्रयोग की वह उचित नहीं है। अगर कंगना अपने शब्द वापस लेती हैं तो कोई विवाद ही नहीं रह जाता है।