मुंबई : तेज बारिश और भयंकर हवाओं से मुंबई में तबाही का मंजर
मुंबई : तेज बारिश और भयंकर हवाओं से मुंबई में तबाही का मंजरमुंबई में तेज बारिश और चक्रवाती हवाओं से तबाही मची है। हालात बदतर हो गए हैं। कई जगहों पर बाढ़ जैसी स्थिति बन गई है। घरों में पानी घुस गया है। हाई टाइड का अलर्ट जारी किया गया है। महाराष्ट्र के कई इलाकों में एनडीआरएफ की टीम तैनात की गई हैं। बुधवार को मुंबई में इस सीजन की सबसे अधिक बारिश हुई। बारिश ने मुंबई में 46 साल का रेकॉर्ड तोड़ दिया। तेज बारिश ने मुंबई में तबाही मचाई है। चक्रवाती हवाओं की वजह से मरीन ड्राइव पर एक पेड़ जड़ से उखड़कर गिर गया। हालात बदतर हो गए हैं।
भारी बारिश के मद्देनजर मुंबई और आसपास के इलाके में हाई टाइड (High Tide in Mumbai) का अलर्ट जारी किया गया है। ठाणे के उपवन लेक में बाढ़ जैसे हालात। भारी बारिश के साथ तेज हवाओं की वजह से जवाहरलाल नेहरू पोर्ट ट्रस्ट (JNPT) पर 110 करोड़ की कीमत की 3 विशालकाय क्रेन गिर गई। हालांकि किसी की जान नहीं गई। बड़ी संख्या में पेड़ और इलेक्ट्रिक पोल भी टूट कर गिरे। मुंबई में इस सीजन की सबसे अधिक बारिश हुई। बारिश ने मुंबई में 46 साल का रेकॉर्ड तोड़ दिया। वंदना सिनेमा इलाके के पास का हाल। मुंबई में हालात बदतर हो गए हैं। कई जगहों पर बाढ़ जैसी स्थिति बन गई है। घरों में पानी घुस गया है। कई घरों में ही नदी बन गई। किचन से लेकर बेडरुम तक तेज रफ्तार में बारिश का पानी घुस गया।