Latest News

ठाणे :  सरकार की मेहनत और उपाय योजनाओं के चलते अब कोरोना दम तोड़ता नजर आ रहा है. ठाणे जिले में प्रशासन की सतर्कता और स्वास्थ विभाग की मेहनत से कुल 92389 कोरोना मरीजों में से 72,033 मरीज पूरी तरह से ठीक होकर अपने घर वापस लौट चुके है. इसी तरह कोरोना मरीज ठीक होते रहते है तो आने वाले कुछ दिनों में कोरोना पूरी तरह समाप्त हो जाएगा.

गौरतलब है कि ठाणे जिला प्रशासन द्वारा मिली जानकारी के आधार पर स्वास्थ विभाग ने अब तक 3034478 संदिग्ध मरीजों की जांच की है. जिसमे से 205286 लोगों की जांच रिपोर्ट निगेटिव पायी गयी तो वहीं 92,389 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए है. पॉजिटिव मिले मरीजों में से 72,033 कोरोना मरीज पूरी तरह ठीक जो चुके हैं तो वहीं जिले के विभिन्न अस्पतालों में 17,799 कोरोना मरीजों का इलाज जारी है. ठाणे जिला सिविल अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ कैलाश पवार का कहना है कि यदि इसी तरह कोरोना के संक्रमण पर लगाम लगाई गई तो आनेवाले दिनों में कई और भी मरीज पूरी तरह ठीक हो जाएंगे, जोकि जिले के लिए राहत की बात होगी. 

स्वास्थ विभाग द्वारा मिली जानकारी के आधार पर अब तक ठाणे जिला में 2557 कोरोना मरीजों की मौत हो चुकी है. स्वास्थ विभाग के अनुसार ठाणे जिले में मौत का आंकड़ा अन्य जिलों की तुलना में बेहद कम है. 

ठाणे जिले में मंगलवार की तुलना में बुधवार को कुछ मरीज 24 घंटे में बढे़ नजर आए. बुधवार को दिनभर में 1,287 नए मरीज मिले,वहीं 41 मरीजों की मौत दर्ज की गई है. जबकि दूसरी तरफ एक बार फिर जिले के कल्याण-डोंबिवली महानगर पालिका क्षेत्र में एक बार फिर 300 के ऊपर संक्रमित मरीजों का आंकड़ा बढ़ा दिखाई दिया. साथ ही ठाणे और नवी मुंबई महानगर पालिका क्षेत्र में 250 से भी अधिक कोरोना के नए संक्रमित मरीज मिले है. 

कल्याण-डोंबिवली महानगर पालिका की सीमा में बुधवार को सबसे अधिक मरीज मिले है. यहां पर 24 घंटे में 337 मरीज मिले है, जबकि 9 मरीज की मौत इस बीमारी से 24 घंटे के भीतर होने का मामला सामने आया है. यहाँ पर अब तक कुल 21398 कोरोना के संक्रमित मरीज हो चुके है और अब तक 407 मरीजों की मौत हो चुकी है.   


Weather Forecast

Advertisement

Live Cricket Score

Stock Market | Sensex

Advertisement