Latest News

नई दिल्ली : रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) ने अपनी 43वीं एनुअल जनरल मीटिंग में मिक्स्ड रियलिटी स्मार्ट ग्लास लॉन्च किया। इसे जियो ग्लास (Jio Glass) लॉन्च कर दिया। जियो ग्लास वर्चुअल असिस्टेंट से भी लैस है। यह ग्लास एक केबल के साथ आता है। केबल की मदद से इसे आप अपने स्मार्टफोन से कनेक्ट कर सकते हैं। इस का वजन 75 ग्राम है। कंपनी का कहना है कि जियो का यह स्मार्टग्लास बेस्ट इन क्लास मिक्स्ड रियलिटी एक्सपीरियंस देगा।

मिलेगा हाई रेजॉलूशन डिस्प्ले
जियो ने अपने स्मार्टग्लास के ग्राफिक्स पर काफी काम किया है और यह सुनिश्चित किया है कि यूजर को हाईएस्ट क्लास विजुअल एक्सपीरियंस मिले। इवेंट के दौरान में इसका डेमो भी दिखाया गया। जियो ग्लास के जरिए आप बोलकर एक साथ दो लोगों को वीडियो कॉल कर सकते हैं।

Weather Forecast

Advertisement

Live Cricket Score

Stock Market | Sensex

Advertisement