ऑस्ट्रेलिया में ना सिर्फ अच्छा खेलना है बल्कि एक और काम करना है -गांगुली
पूरी दुनिया को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जाने वाले टेस्ट सीरीज का इंतजार है। भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया दौरे पर इस साल के अंत में जाएगी, लेकिन इस टेस्ट सीरीज को लेकर अभी से ही काफी चर्चा हो रही है। भारतीय टीम ने 2018-19 दौरे पर चार मैचों की टेस्ट सीरीज में ऑस्ट्रेलिया को उसकी धरती पर ही 2-1 से हराया था। अब बीसीसीआइ के अध्यक्ष सौरव गांंगुली ने कहा है कि अब भारतीय टीम पिछली बार वाली सफलता नहीं दोहरा पाएगी क्योंकि टीम में डेविड वार्नर और स्टीव स्मिथ की वापसी हो गई है।
ऑस्ट्रेलिया की टीम में डेविड वार्नर और स्टीव स्मिथ की वापसी हो चुकी है, लेकिन सौरव गांगुली ने विराट एंड कंपनी की बल्लेबाजी और गेंदबाजी की तारीफ की है। उन्होंने कहा कि भारत को ऑस्ट्रेलिया में स्कोरबोर्ड पर बड़े पैमाने पर रन बनाने होंगे। उन्होंने कहा कि मेरी कप्तानी में टीम को इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान में जीत मिली थी और हमने भी यही रणनीति अपनाई थी।