Latest News

  दुनियाभर में सबसे ज्यादा संक्रमित कोरोना केस के मामले में भारत रूस को पीछे छोड़ तीसरे स्थान पर पहुंच गया है. उसके आगे अब अमेरिका और ब्राजील हैं जहां दोगुने से भी ज्यादा केस हैं.  भारत दुनिया में सबसे ज्यादा केस के मामले में तीसरे नंबर पर पहुंच गया है, जबकि सबसे ज्यादा मौत की लिस्ट में आठवें नंबर पर है. ब्राजील, रूस, स्पेन, यूके, इटली, भारत, पेरू, चिली, इटली, ईरान, मैक्सिको, पाकिस्तान, टर्की और साउथ अरब में कोरोना मामलों की संख्या दो लाख पार हो चुकी है. वहीं जर्मनी और साउथ अफ्रीका में भी 1 लाख 90 हजार से ज्यादा मामले आए हैं.


  देश में रिकवरी रेट भी 60% से ज्यादा हो गया है. 7 राज्य और केंद्र शासित प्रदेश ऐसे हैं, जहां स्वस्थ होने वाले मरीजों की दर 75% से ज्यादा हो गई है. 4 राज्यों में तो 80% से ज्यादा है. इनमें चंडीगढ़ टॉप पर है. यहां 86.06% मरीज रिकवर हो गए हैं.


  स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा अपडेट के मुताबिक, देश में अभी कोरोना के 2,53,287 एक्टिव केस हैं, कोरोना से अब तक 19,693 मरीजों की मौत हुई है. राहत की बात ये है कि इस महामारी से अब तक 4,24,433 लोग रिकवर हो चुके हैं.


  देश में कोरोना के केस बढ़कर 6 लाख 97 हजार 413 हो गए हैं. 24 घंटे में कोरोना के फिर 24 हजार से ज्यादा केस आए हैं. स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा अपडेट के मुताबिक, रविवार को कोरोना के 24 हजार 248 नए केस आए और 425 मरीजों की जान गई.

Weather Forecast

Advertisement

Live Cricket Score

Stock Market | Sensex

Advertisement