Latest News

मुंबई, मुंबई में पृथक केंद्र के रूप में इस्तेमाल किए जा रहे एक होटल में मंगलवार शाम को आग लग गई। यहां पृथक रह रहे 25 लोगों और दो अन्य को सुरक्षित बाहर निकाला गया। इस इमारत का इस्तेमाल संदिग्ध कोरोना मरीजों के लिए पृथक केंद्र के रूप में हो रहा था। दमकल विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि आग बेलासीस रोड पर स्थित होटल रिपॉन प्लेस में लगी। उन्होंने बताया कि दमकल के कम से कम आठ वाहनों को घटनास्थल पर भेजा गया और आग पर 45 मिनट के बाद काबू पा लिया गया। अधिकारी ने बताया कि पृथक रह रहे 25 लोगों और दो कर्मचारी को सुरक्षित बचाया गया।


Weather Forecast

Advertisement

Live Cricket Score

Stock Market | Sensex

Advertisement