Latest News

मुंबई : लॉकडाउन में बंदी की वजह से आम मध्यमवर्गीय परिवारों की हालत  बेहद ख़राब है. ऐसे में अगले 3 महीने तक  300 यूनिट तक की बिजली बिल को माफ़ किया जाना चाहिए. पूर्व उर्जा मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले ने एक पत्र लिखकर उर्जा मंत्री नितिन राउत से यह मांग की है. उन्होंने कहा कि काम बंद होने से मध्यमवर्गीय परिवार की आमदनी काफी प्रभावित हुई है. ऐसे में 300 यूनिट तक बिजली माफ़ करने से लाखों परिवारों को बड़ी राहत मिलेगी. कोरोना संकट से पहले उर्जा मंत्री ने राज्य में 100 यूनिट तक बिजली को माफ़ करने का प्रस्ताव लाने की बात कही थी. उन्होंने इस बारे में समीक्षा करने के लिए एक समिति का गठन भी किया था.


Weather Forecast

Advertisement

Live Cricket Score

Stock Market | Sensex

Advertisement