Latest News

वसई-विरार : कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप को लेकर वसई-विरार शहर महानगरपालिका, पालघर पुलिस प्रशासन और महसूल विभाग दिन-रात लगा हुआ है। वहीं मनपा क्षेत्र में कोई भूखा न रहे, उसके लिए मनपा और महसूल विभाग के कर्मचारी लगातार मेहनत कर रहे है। गरीबों को अनाज व खाना बांटते समय लोगों को लॉकडाउन के दौरान घरों में रहने के लिए जागरूक कर रहे है। मनपा उपायुक्त डॉ. किशोर गवस ने बताया कि महानगरपालिका, जीवदानी ट्रस्ट, साईबाबा ट्रस्ट और सेल्टर होटेल द्वारा गरीब लोगों के लिए भोजन की व्यस्था की गई है। मनपा क्षेत्र में 45 फूड सेंटर बनाए गए है। उक्त ट्रस्ट के माध्यम से मनपा द्वारा प्रतिदिन लगभग 24 हजार लोगों को भोजन करवाया जा रहा है। इस कार्य को करने के लिए 150 कर्मचारी मनपा व महसूल विभाग के लगातार काम कर रहे हैं, 20 टेंपो और 30 ऑटोरिक्शा के जरिए लोगों तक खाना पहुंचाया जा रहा है, जिस तरह से अधिकारी व कर्मचारी वर्ग कोरोना वायरस के बीच ड्यूटी कर रहे हैं, ऐसे में कर्मचारी, अधिकारी से इस मामले में पूछे जाने पर मनपा प्रभाग समिति ‘जी’ के सहायक आयुक्त सुरेंद्र पाटिल ने बताया कि घर जाने के बाद हम अपने परिवार से दूर रहते हैं, एक अलग कमरे में रहते हैं। यहां तक सोशल डिस्टेंसिंग का ज्यादातर फॉलो कर रहे हैं। उन्होंने लोगों से आह्वान किया है कि सोशल डिस्टेंसिंग को फॉलो करें। बिना किसी कारण घर से बाहर न निकलें और अपने ही घर में रहें।


Weather Forecast

Advertisement

Live Cricket Score

Stock Market | Sensex

Advertisement