Latest News

भिवंडी : कोरोना वायरस संक्रमण बचाव हेतु 21 दिनों के घोषित लाकडाउन के दौरान भिवंडी शहर में भाजी विक्रेता, किराना दुकानदारों द्वारा आम जनता की लूट किये जाने का मामला सामने आ रहा है. गत सप्ताह 22 रुपये में बिकने वाला आलू 5-7 रुपए बढ़ाकर 30 रुपए, प्याज 40 रुपए सहित हरी सब्जियों को प्रतिकिलो 10 से 15 रुपए बढ़ाकर बेचा जाना शुरू है. भिंडी, गोभी, पत्ता गोभी, बैगन, परवल, लौकी, शिमला मिर्च, नेनुआ आदि सब्जियों के भावों में 10 से 15 रुपये किलो की बढ़ोत्तरी हो गई है. शहर स्थित अधिसंख्यक किराना दुकानदार भी चावल, दाल सहित विभिन्न खाद्य सामान के दामों को करीब 5 रुपये किलो बढ़ाकर बेच रहे हैं.

शहरवासियों का कहना है कि कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव हेतु पीएम नरेंद्र मोदी के आह्वान पर 24 मार्च से 21 दिनों के लिए लाकडाउन किया गया है और शहर में कर्फ्यू लगा हुआ है. लाकडाउन  में नागरिक बगैर मोलभाव किए जल्दबाजी में नजदीकी दुकानों से खरीदी कर रहे हैं, जिसका फायदा दुकानदार उठा रहे हैं. नागरिकों की मांग है कि सरकार को अत्यावश्यक चीजों जैसे फल, दवा, सब्जी, दूध, किराना खाद्य सामग्री आदि की कीमतों को नियंत्रण में रखा जाना चाहिए और मुनाफाखोरी करनेवाले दुकानदारों पर कार्रवाई किया जाना बेहद जरूरी है. वहीं ग्राहकों द्वारा दुकानदारों से शिकायत किए जाने पर दुकानदारों का कहना है कि बाहर से माल नहीं आ रहा है और जो आ रहा है उसकी कीमत बढ़कर आ रहा है. हमारी मजबूरी है. हम क्या करें? भिवंडी पुलिस उपायुक्त राजकुमार शिंदे ने जरूरी वस्तुओं के भाव में अनायास बढोत्तरी कर विक्री किये जाने में जुटे मुनाफाखोर दुकानदारों पर कड़ी कार्रवाई किये जाने के संकेत दिए हैं.


Weather Forecast

Advertisement

Live Cricket Score

Stock Market | Sensex

Advertisement