मुंबई : गर्भवती महिला के साथ छेड़छाड़ का मामला वापस लेने के लिए रेप करने की धमकी
मुंबई। माहिम के मगदूमशाह दर्गा के पास रहने वाली एक 26 वर्षीय गर्भवती महिला और उसके परिवार के साथ मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। इस मामले में महिला के बयान पर माहिम पुलिस ने चार लोगो के खिलाफ शिकायत दर्ज किया है। आरोपी स्थानीय छुटभैया गुंडा बताया जाता हैं। हसन खान ( Hasan Khan )नामक आरोपी ने महिला को केस वापस लेने के लिए दवाव ढाल रहा है और महिला को रेप करने की धमकी दे रहा है। महिला द्वारा माहिम पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया लेकिन पुलिस सख्त करवाई नही कर रहे हैं। महिला और उनके पति अब अपने घर छोड़ कर दूसरे इलाके में जाकर रहने के लिए मजबूर हैं।
जानकारी के अनुसार माहिम पुलिस ने पीड़ित महिला और उसके परिवार वालो के साथ मारपीट करने के आरोप में हसन खान ,रहीमा शेख ,आयूब ,रमीज़ा अय्याज सय्यद और बिजली खान के खिलाफ शिकायत दर्ज किया है। पीड़ित महिला ने दिए बयान के अनुसार उनके पड़ोस में रहने वाला हसन का एनसीपी नेताओ के साथ आना जाना है। हसन महिला के ऊपर गलत नजर भी रखता है, आए दिन महिला के लिए अलग अलग गंदी भाषा से छेड़छाड़ कर दुर्व्यहार कर रहा था। लेकिन महिला घर में विवाद होने के डर पति को इस बारे में नहीं बता रही थी। अचानक पांच मार्च के शाम को महिला के पति घर के बाहर नाले का काम करवा रहे थे। तभी हसन वंहा आने के बाद बिना कारण झगड़ा करना शुरू कर दिया। इस के बाद हसन और उसे घर वालो ने उनके साथ मारपीट करने के साथ ही महिला के साथ भी मारपीट किये। इस मारपीट में महिला गर्भवती होने के कारण उसके पेट पर भी मार लग गए है। इस घटना के बाद महिला का उपचार भाभा अस्पताल में कराया गया। डॉक्टरों के रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने महिला के बयान पर हसन और उसके घर वालो के खिलाफ शिकायत दर्ज किया था। “पुलिस ने मामला तो दर्ज किया था लेकिन किसी को भी गिरफ्तार नही किया गया। 2 दिन बाद ही हसन अग्रिम जमानत ले लिया। इससे पहले भी हसन पर कई आपराधिक मामला दर्ज हैं हर बार वो बेल पर ही छूट जाता है। मैं पेग्नेंट हूं इसलिए अब डर लग रहा है। हसन धमकी भी दे रहा है कि तेरा रेप कर दूंगा। तेरा पति का मर्डर कर दूंगा, केस वापस ले। मैं माहिम पुलिस थाने में लिखित शिकायत भी दी हैं लेकिन पुलिस कोई कार्यवाही नहीं कर रहे हैं,” पीड़िता महिला ने बताया। पीड़ित महिला की माने तो हसन आस पड़ोस में एनसीपी के बड़े नेताओ के साथ संबंध होने का बताकर लोगो में दहशत फैलाने की कौशिश करता है। वह धमकी देते रहता है कि वह जिसे चाहे उसे उठवा सकता है। इसके कारण आस पास के लोग डर के मारे आवाज उठाने से कतराते है। “मुझे पुलिस कमिश्नर जी से अपील हैं कि हसन जैसे लोगो पर कड़ी कार्यवाही होनी चाहिए। मैं आज अपनी घर छोड़ पति को लेकर दूसरे स्थानों पर राह रही हूं,” पीड़िता ने बताया। विशेष की एनसीपी नेताओ के साथ पहचान का फायदा उठाकर परिसर में दहशत फ़ैलाने की कोशिस करने का आरोप महिला ने लगाया है।