Latest News

वसई-विरार : वालिव पुलिस ने एक ऐसे मामलों का पर्दाफाश किया है, जो एटीएम कार्ड बदलकर लोगों को ठगी का शिकार बनाते थे। पुलिस ने इनके पास से ५३ एटीएम कार्ड, नकदी बरामद किया है। मिली जानकारी के अनुसार एक २८ वर्षीय व्यक्ति के साथ दो लोगों ने एटीएम कार्ड बदलकर ठगी की थी। पीड़ित ने वालिव पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज करवाई थी। शहर में बढ़ते एटीएम कार्ड ठगी के कारोबार की गुत्थी सुलझाने एवं ठगी करनेवाले गिरोह को पकड़ने के लिए वालिव पुलिस स्टेशन के पीआई विलास चौगुले के मार्गदर्शन में एक टीम गठित की गई, जिसमें सहायक पुलिस निरीक्षक फड़तरे, पुलिस हवलदार मनोज मोरे और मुकेश पवार आदि पुलिस अधिकारी व कर्मचारी शामिल थे। टीम ने आरोपी राजवीर हसमुख भट्ट (२८) और जितेंद्र अखिलांनद तिवारी (२७) को हिरासत में लेकर कड़ी पूछताछ की तो आरोपियों ने एटीएम बदलकर ठगी करने का अपराध कबूल कर लिया। पुलिस यह जांच कर रही है कि इस गिरोह में और कितने लोग शामिल हैं। पुलिस ने इनके पास से ५३ एटीएम कार्ड, कुल मिलाकर ४,२४,२२० रुपए का माल बरामद किया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी के ऊपर गुजरात में १० और महाराष्ट्र में ५ एटीएम बदलकर लोगों के साथ धोखाधड़ी करने के मामले दर्ज हैं, पुलिस इन दोनों को गिरफ्तार करके आगे की जांच कर रही है।


Weather Forecast

Advertisement

Live Cricket Score

Stock Market | Sensex

Advertisement