Latest News

गाजियाबादः उत्तर प्रदेश सरकार महिलाओं की सुरक्षा को लेकर तमाम दावे कर रही हो, लेकिन सच्चाई यही है कि सूबे में महिलाओं के खिलाफ अपराध की घटनाएं थम नहीं रहीं. आए दिन कहीं न कहीं महिलाओं पर जुर्म की वारदात सामने आ रही है. अब गाजियाबाद जिले के साहिबाबाद थाना क्षेत्र के अर्थला कॉलोनी के समीप पर रेलवे ट्रैक पर पड़े एक बैग से युवती का शव मिला है. युवती के चेहरे पर चोट के निशान हैं, जिससे उसकी पीट-पीटकर हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है. सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी है. जानकारी के अनुसार गाजियाबाद के थाना साहिबाबाद इलाके के अर्थला कालोनी के निकट रेलवे ट्रैक पर कुछ लोगों ने एक बैग पड़ा देखा. बैग के अंदर से दो हाथ बाहर निकल हुए थे. बैग में शव की आशंका पर लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी.


Weather Forecast

Advertisement

Live Cricket Score

Stock Market | Sensex

Advertisement