मुंबई : शिव की तीसरी आंख खुली तो सब भस्म हो जाओंगे : मनसे
मुंबई : एआयएमआयएम के पूर्व आमदार वारिस पठान ने विवादास्पद बयान दिया है। उन्होंगे कहा कि, ध्यान रखे हम 15 करोड़ है, लेकिन 100 करोड़ पर भारी है। पठान 15 फरवरी को कर्नाटक के गुलबर्गा में बोल रहे थे। इस दौरान असदुद्दीन ओवैसी भी मौजूद थे। वारिस पठान के इस विवादास्पद बयान पर शिवसेना और मनसे ने नाराजगी व्यक्त की है। मनसे के महामंत्री संदीप देशपांडे ने कहा कि, पत्थर का जवाब पत्थर से और तलवार का जवाब तलवार से दिया जाएगा। मनसे अपना पाठ कैसे पढ़ाती है ये सभी को पता। इस वजह से ऐसे भाषण देकर मतभेद निर्माण न करे। हम... तुम... ऐसे भेद हमें मान्य नहीं। लेकिन हम इतने, तुम इतने.. ऐसे भाषण करने वाले लोगों को हम सिर्फ इतना ही कहते है कि अगर शिवराय की तीसरी आँख खुली तो तुम सब भस्म हो जाओगे!
वहीं शिवसेना ने वारिस पठान के बयान को हिन्दू-मुस्लिम में मतभेद निर्माण करने का प्रयत्न बताया है। वारिस पठान पर देशद्रोह का मामला दर्ज होना चाहिए। राज्य में उन पर प्रतिबंध लगाना लगाने की मांग शिवसेना ने की है। गौरतलब हो कि कुछ दिन पहले CAA के खिलाफ बड़ा बयान दिया था। उन्होंने कहा था कि, मैं वतन में रहूंगा, कागज नहीं दिखाऊंगा। कागज अगर दिखाने की बात होगी तो सीना दिखाएंगे कि ले मार गोली। मार दिल पर गोली मार क्योंकि दिल में भारत की मोहब्बत है।