Latest News

ताराकुरा : जमुई के झाझा प्रखंड के ताराकुरा ग्राम में एक युवक का शव पुलिस ने बरामद किया है। युवक की पत्थर से कूच-कूचकर बेरहमी से हत्या किए जाने की बात सामने आ रही है। युवक को पत्थरों से कूचकर हत्या करने के बाद शव को फेंके जाने की सूचना पर पुलिस पहुंची। घटनास्थल पर ग्रामीण समेत आसपास के ग्रामीण भी इकट्ठा हुए। मृतक युवक की पहचान प्रखंड के ही पहाड़पुरा के रऊफ मियां के 25 वर्षीय बेटे नौशाद के रूप में हुई है। मृतक नौशाद के भाई ने अपने रिश्तेदारों पर हत्या करने का आरोप लगाया है। बतलाया कि उसके अपने चचेरे चाचा शनिवार शाम को बेर खाने के लिए कह कर उसे अपने साथ ले गए थे और तब से वह वापस घर नहीं लौटा था। इस घटना को लेकर परिजन शोकाकुल हैं। झाझा के थानाध्यक्ष दलजीत झा ने बताया कि प्रथम दृष्टया पत्थर से कूचकर हत्या की बात सामने आ रही है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। इस संबंध में एक एफआईआर दर्ज करने की तैयारी की जा रही है।

Weather Forecast

Advertisement

Live Cricket Score

Stock Market | Sensex

Advertisement