Latest News

फिल्म ऐक्ट्रेस प्रीति जिंटा सोशल मीडिया पर काफी ऐक्टिव रहती हैं। वह अक्सर अपने फैंस को अपने बारे में अपडेट करने के लिए फोटोज और विडियोज शेयर करती रहती हैं। इस बार ऐक्ट्रेस ने अपनी एक पुरानी तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में वह वेस्टइंडीज के क्रिकेटर क्रिस गेल के साथ नजर आ रही हैं। प्रीति जिंटा ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में आप ऐक्ट्रेस को क्रिस गेल के साथ मुस्कुराते हुए देख सकते हैं। प्रीति जिंटा ने इस तस्वीर के साथ कैप्शन लिखा, 'देखो मुझे मेरे फोन में क्या मिला, हैपी और शाइनिंग वाले लोग। गेल के तूफान से पहले वाली शांति। प्रीति जिंटा के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह काफी दिन से सिल्वर स्क्रीन से दूर हैं और अपनी मैरिड लाइफ इंजॉय कर रही हैं। वह आखिरी बार सनी देओल के साथ फिल्म 'भैयाजी सुपरहिट' में नजर आई थीं। इस फिल्म में उनके साथ अरशद वारसी, श्रेयस तलपड़े, अमीषा पटेल और पंकज त्रिपाठी भी थे। बताते चलें कि कुछ दिनों पहले उनका एक विडियो सुर्खियों में छाया रहा, जिसमें वह सलमान खान के साथ नजर आ रही थीं। इसके बाद कहा जा रहा था कि वह सलमान खान की फिल्म 'दबंग 3' में कैमियो करेंगी।


Weather Forecast

Advertisement

Live Cricket Score

Stock Market | Sensex

Advertisement