Latest News

भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की टी-20 सीरीज का दूसरा मुकाबला ऑकलैंड के ईडन पार्क मैदान पर खेला जा रहा है. टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम ने 19 ओवर में 4 विकेट गंवा कर 123 रन बना लिए हैं. टिम सेफर्ट (25 रन) और रॉस टेलर (17 रन) क्रीज पर हैं.
न्यूजीलैंड के लिए मार्टिन गप्टिल और कोलिन मुनरो की जोड़ी ओपनिंग करने के लिए उतरी दोनों ने पहले विकेट के लिए 48 रन जोड़ दिए. छठे ओवर में शार्दुल ठाकुर ने मार्टिन गप्टिल को आउट कर न्यूजीलैंड को पहला झटका दे दिया. शार्दुल ने गप्टिल को विराट कोहली के हाथों कैच आउट करा दिया. मार्टिन गप्टिल 33 रन बनाकर आउट हुए.
9वें ओवर में कोलिन मुनरो को शिवम दुबे ने अपना शिकार बनाया. शिवम दुबे ने कोलिन मुनरो को विराट कोहली के हाथों कैच आउट करा कर न्यूजीलैंड को दूसरा झटका दे दिया. कोलिन मुनरो 26 रन बनाकर आउट हुए. रवींद्र जडेजा ने 13वें ओवर में कोलिन डी ग्रैंडहोम को अपनी ही गेंद पर लपक कर ड्रेसिंग रूम लौटा दिया. ग्रैंडहोम 3 रन बनाकर आउट हुए और न्यूजीलैंड का तीसरा विकेट गिर गया.
रवींद्र जडेजा ने इसके बाद न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन की पारी का अंत कर दिया. जडेजा ने विलियमसन को युजवेंद्र चहल के हाथों कैच आउट करा कर न्यूजीलैंड को चौथा झटका दे दिया. केन विलियम्सन 14 रन बनाकर आउट हुए.


Weather Forecast

Advertisement

Live Cricket Score

Stock Market | Sensex

Advertisement