Latest News

मुंबई : महाराष्ट्र के मुंबई में एक व्यक्ति को नहाते वक्त महिला का विडियो बनाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। आरोपी और महिला दोनों ही एक बिजनसमैन के घर में नौकरी करते हैं। महिला के मुताबिक, जब उसने बीती 5 जनवरी को बाथरूम की खिड़की पर मोबाइल देखा तो उसने इसकी जानकारी अपने मालिक को दी, जिसके बाद आरोपी गिरफ्तार किया गया। जानकारी के मुताबिक, पवई पुलिस ने 22 वर्षीय एक कुक (खाना बनाने वाला) को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि जब उसी के साथ नौकरी करने वाली महिला फ्लैट में नहा रही थी तो उसने कथित तौर पर बाथरूम की खिड़की से अपने मोबाइल फोन से विडियो बना लिया। शक होने पर जब 23 वर्षीय महिला ने बिजनसमैन को इस बारे में जानकारी दी। इसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।

महिला तथा आरोपी बीते कुछ महीनों से एक बिजनसमैन के फ्लैट में काम कर रहे थे। वे दोनों नौकरों लिए बने कमरों में रहते थे। मामले में एक पुलिस अधिकारी ने कहा, 'आरोपी का मोबाइल जब्त कर लिया गया है। एक बार मोबाइल से डेटा रिकवर हो जाए, उसके बाद साफ हो जाएगा कि उससे क्या रिकॉर्ड किया गया था।' सीनियर इंस्पेक्टर अनिल पोफले ने कहा कि उन पर आईपीसी की धारा 354 (C) के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपी फिलहाल न्यायिक हिरासत में है।


Weather Forecast

Advertisement

Live Cricket Score

Stock Market | Sensex

Advertisement