Latest News

मुंबई : देश और दुनिया में नए साल का जश्न मनाया जा रहा है। मुंबई में हजारों लोग समुद्र तटों और मरीन ड्राइव पर मंगलवार देर शाम नव वर्ष का उत्सव मनाने के लिए एकत्रित हुए। मध्य रात्रि तक किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली लेकिन यातायात पुलिस ने शराब पीकर गाड़ी चलाने के आरोप में 198 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधिकारी ने कहा कि मुंबई की सड़कों पर चालीस हजार पुलिसकर्मी तैनात हैं और शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों पर लगाम लगाने के लिए सौ स्थानों पर नाकेबंदी की गई है। यातायात पुलिस उपायुक्त (उपनगर) संदित भजिभाकरे ने कहा कि 198 लोगों को शराब पीकर गाड़ी चलाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। मुंबई के अंधेरी क्षेत्र में एक शराबखाने में 11 लोगों को अश्लील रूप से नाचने गाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।


Weather Forecast

Advertisement

Live Cricket Score

Stock Market | Sensex

Advertisement